दीपावली की शुभकामनाएं देते मनव्वर कुरैशी

Listen to this article


सौहार्द एकता भाईचारे का पैगाम देते हैं पर्व

हरिद्वार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने विधायक मदन कौशिक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने कहा कि पर्व सौहार्द एकता भाईचारे का पैगाम देते हैं। देश की एकता अखंडता को मजबूत करने में पर्वों की महत्वपूर्ण भूमिका है। दीपावली का पर्व खुशियों का पर्व है। एक दूसरे के साथ मिलजुल कर पर्व की खुशियों को बांटना चाहिए। मुनव्वर कुरैशी ने कहा कि भारत परंपराओं का देश है। हिंदू मुस्लिम एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। धर्मनगरी गंगा जमुनी तहजीब का संदेश देती है। सभी धर्म समुदाय के लोग हमेशा ही पर्वों को एक दूसरे के साथ मनाते हैं। विधायक मदन कौशिक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री यतिश्वरानंद दोनों ही नेता हरिद्वार के चौमुखी विकास में अपना योगदान देते चले आ रहे हैं। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में कई योजनाओं का लाभ धर्मनगरी की जनता को मिल रहा है।