नए चुनाव नहीं हो पाने से विकास कार्य अधूरे
देहरादून नगर निगम में एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। इस समय नगर निगम के 100 वार्ड हो चुके हैं, लेकिन मेयर और पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो गया है। सरकार कई महीनों से नए चुनाव नहीं करवा पा रही है।
इसके चलते, पहले शुरू हुए विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। इस बात से निवर्तमान पार्षद काफी नाराज हैं। उन्होंने अपनी समस्या लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
जिलाधिकारी ने पार्षदों को आश्वासन दिया कि जल्द ही वार्डों में विकास कार्य फिर से शुरू कर दिए जाएंगे।
इस मुलाकात में भूपेंद्र कठैत, नंदिनी शर्मा, संजय नौटियाल, योगेश घाघट, महिपाल धीमान, आलोक कुमार, सुशीला रावत, कमल थापा, चुन्नीलाल, सुखबीर बुटोला, सतेन्द्र नाथ, सोनू बाबूराम, आफताब आलम, वीना रतूड़ी, विनय कोहली और रवि गोसाई जैसे कई पार्षद मौजूद थे।











