ताजा खबर:  भाजपा ने बाबा साहेब अम्बेडकर को किया नमन

Listen to this article


हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में संविधान निर्माता, भारत रत्न, और समाज सुधारक डॉ. भीमराव अम्बेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि बाबा साहेब के सामाजिक उत्थान और जनसेवा के कार्यों से समाज को हमेशा नई दिशा मिलती रहेगी।
गोयल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी जी ने बाबा साहेब के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थानों को पंच तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करके उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दलितों, वंचितों और गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। यह साबित करता है कि भाजपा सरकार ही देश के उन लोगों की सच्ची हितैषी है जो देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा हैं।
इस अवसर पर भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी।
उपस्थित रहे: अनुसूचित मोर्चा प्रभारी लव शर्मा, विकास तिवारी, तेलु राम प्रधान, सचिन शर्मा, नकली राम सैनी, प्रणव यादव, सीमा चौहान, सरिता अमोली, सचिन चौहान, सूर्यकांत सैनी, प्रमोद सैनी, धीरज पचभैया, गजेंद्र चौधरी, विजयपाल सैनी।