वरिष्ठ जनों ने उत्साह से मनाया नववर्ष, बिजली बिलों में सरचार्ज खत्म करने की मांग

Listen to this article


हरिद्वार:  वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के नेतृत्व में वरिष्ठजनों ने नववर्ष मनाया और सभी को उज्जवल भविष्य,सुखी समृद्ध,स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। ज्वालापुर स्थित एक होटल में संपन्न हुई वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन की बैठक में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह के साथ नववर्ष मनाने के साथ सरकार से बिजली बिलों में प्रति किलो वाट पर 85रूपए चार्ज को समाप्त करने की मांग भी की। संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि ऊर्जा निगम बिजली उत्पादन के खर्च तथा सभी सरचार्ज जोड कर बिजली की दर तय करता। इसलिए फिक्स चार्ज समाप्त किया जाना चाहिए। चौधरी चरण सिंह ने कहा कि संगठन प्रतिवर्ष जल मूल्य में होने वाले 10फीसदी की वृद्धि को समाप्त करने की मांग लंबे समय से कर रहा है। पेयजल का न्यूनतम वार्षिक मूल्य 3000रूपए से भी अधिक हो गया है। महंगाई के इस दौर में इस आर्थिक बोझ ने साधारण परिवारो की कमर तोड दी है। जब कि सरकार हमेशा साधारण परिवारो के विकास और सुविधा के लिए कृतसकल्पित है। इस मौके पर सागर,सुभाष ग्रोवर,श्याम सिंह,संतोख सिंह,विद्यासागर गुप्ता,ए.के.गुप्ता,चौधरी बदन सिंह,अतर सिंह,सोमनाथ बत्रा,हरदयाल अरोड़ा,वीसी गोयल,एससीएस भास्कर,गिरधारी लाल,अशोक पाल, बाबूलाल,सत्यपाल चांदना,हरीश चावला,भोपाल सिंह,चौधरी चरण सिंह,सुभाष चन्द,अरुण सिंह राणा,डा.रमेश कुमार,प्रेम भारद्वाज,सीताराम,नरेशचंद आदि मौजूद रहे।