हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में स्वामी श्रद्धानंद शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन ने गुरुप्रसाद का विदाई समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. प्रभात कुमार ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कुछ न कुछ पीछे छोड़ना पड़ता है। उन्होंने गुरुप्रसाद के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों ने भी गुरुप्रसाद के योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गुरुप्रसाद ने विश्वविद्यालय परिवार का धन्यवाद किया।
2025-01-01













