हरिद्वार: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में जगजीतपुर स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि सरकारी मेडिकल कालेज निजी संस्था को देने पर युवा कांग्रेस विरोध जताती है। मेडिकल छात्रों को भी डराया धमकाया जा रहा है। देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। निगम की भूमि मुफ्त में लेकर ब्लैक लिस्ट कंपनी को मेडिकल कालेज सौंप दिया गया। बीजेपी सभी सरकारी संस्थानों का निजीकरण करना चाहती है। निजीकरण होने से सरकारी नौकरियां समाप्त की जा रही है। युवा नेता नितिन तेश्वर और शुभम जोशी ने कहा कि युवा कांग्रेस मेडिकल छात्रों और जनता के साथ है। निजीकरण से पढ़ाई भी महंगी हो जाएगी। चुनाव के बाद आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सोनू कुमार, लक्की महाजन, सचिन कश्यप, दीपांशु बालियान, अभिषेक राघव, आर्यन त्यागी, सागर सैनी, मोहित चंचल, प्रिंस गुप्ता, गौरव ठाकुर, पीयूष खेरवाल, आशीष आदि शामिल रहे।
2025-01-11













