हरिद्वार: जटवाड़ापुल ज्वालापुर में गणतंत्र दिवस मनाते हुए शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। डॉ. सुनील जोशी सहित कई गणमान्य लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया।
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि हमें सरकार को सेनानी परिवारों के अधिकार दिलाने के लिए आगे आना होगा।
आचार्य करुणेश मिश्रा ने कहा कि अगली पीढ़ियां स्वतंत्रता सेनानी परिवार का होने पर गौरव महसूस करें, इसके लिए हमें कर्तव्यनिष्ठ बनना होगा।
इस कार्यक्रम में कई स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के ललित चौहान,वीरेन्द्र गहलोत,नरेंद्र कुमार वर्मा,कर्ण सिंह राणा,जोगिंद्र सिंह तनेजा,आदित्य गहलोत ,आचार्य करुणेश मिश्रा,यशवंत चौहान,अनुराग सिंह गौतम,सुनील छाबड़ा,सुभाष छाबड़ा,मनीष छाबड़ा,कमल छाबड़ ा,मंजुलता भारती,मनीष कुमार,शोभा गोयल,ममता धीमान,रवींद्र कुमार धीमान ,परमेश चौधरी,माया चौहान,शीला चौहान,शिवेन्द्र गहलोत,ऋषभ गहलौत,उमा मिश्रा,वेद प्रकाश आर्य,अशोक चौहान तथा शिवानी सैनी सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
2025-01-26













