खेल: राष्ट्रीय खेलों में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ हरिद्वार से शुभारंभ

Listen to this article

38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ दिनांक 29 जनवरी 2025 को जनपद हरिद्वार के अन्तर्गत वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में महिला एवं पुरुष वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पुरुष वर्ग में सर्विसेज सहित कुल 9 एवं महिला वर्ग में विभिन्न राज्यों की 08 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। दिनांक 29 जनवरी 2025 को कबड्डी खेल के लीग मैचों के परिणाम निम्न प्रकार है।
महिला वर्ग
महिला वर्ग में प्रथम मैच उत्तराखंड एवं हरियाणा के मध्य हुआ जिसमें हरियाणा की टीम 45-28 से विजयी रही।
द्वितीय मैच कर्नाटक एवं पश्चिम बंगाल के मध्य खेला गया जिसमें कर्नाटक ने 43-24 से विजय प्राप्त की।
पुरुष वर्ग
पुरुष वर्ग में प्रथम मैच उत्तराखंड एवं राजस्थान के मध्य हुआ जिसमें राजस्थान की टीम 48-35 से विजेता रही।
द्वितीय मैच कर्नाटक एवं उत्तर प्रदेश के मध्य खेला गया जिसमें उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को 62-29 से पराजित किया।
तृतीय मैच सर्विसेज एवं हरियाणा के मध्य खेला जा रहा है।
उपरोक्त कबड्डी प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री अंशुल सिंह, उपाध्यक्ष, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती शबाली गुरुंग जिला क्रीडा अधिकारी, सर्विसेज से जगदीप दहिया, राहुल सेठपाल, भारत प्रो. कबड्डी खिलाड़ी, उत्तरांचल ओलंपिक के कोषाध्यक्ष महेश जोशी उत्तराखण्ड कबड्डी एसोशिएसन के महासचिव चेतन जोशी, प्रदीप कुमार, श्रीमती शिखा बिष्ट, अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।