किसी भी विधायक की सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी -एस एस पी
हरिद्वार: खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय के बाहर हुई गोलीबारी की घटना की जांच आईपीएस अधिकारी जितेंद्र मेहरा करेंगे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने आईपीएस स्तर के अधिकारी से जांच कराने का फैसला किया और जांच की जिम्मेदारी आईपीएस जितेंद्र मेहरा को सौंपी।
जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि सुरक्षित स्थान पर इस तरह कार्यालय को निशाना बनाकर गोलीबारी की घटना में पुलिस की ओर से कोई चूक हुई है या नहीं।
26/27 फरवरी की रात खानपुर विधायक उमेश शर्मा के कार्यालय के बाहर एक नकाबपोश द्वारा गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इस संबंध में रुड़की कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
जांच रिपोर्ट जल्द ही गुण-दोष के आधार पर तैयार की जाएगी, और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि जिले के किसी भी विधायक की सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह एक गंभीर मामला है। पुलिस की कोई चूक थी या कोई अन्य कारण, इसकी जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।













