हरिद्वार: वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी के सुपुत्र अभय प्रताप सैनी ने सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 98.4% अंक प्राप्त कर शिवडेल स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। अपनी इस सफलता का श्रेय अभय ने अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। उन्होंने भविष्य में सिविल सेवा में जाकर देश सेवा करने की इच्छा व्यक्त की है।
अभय की इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन श्री स्वामी शरद पुरी जी महाराज, उनकी कक्षा अध्यापिका श्रीमती नलिनी भारद्वाज, प्रधानाचार्य श्री अरविंद बंसल तथा अन्य शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इसके अतिरिक्त, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री नव प्रभात, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करण माहरा, सांसद श्री सतपाल ब्रह्मचारी समेत अनेक राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने भी अभय प्रताप को बधाई दी है।
2025-05-13













