अल्मोड़ा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा जनपद में विभिन्न सामाजिक विषमताओं के खिलाफ व्यापक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। सचिव शचि शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में बाल विवाह, बाल श्रम, शोषण, बच्चों और मानसिक रूप से विक्लांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं, सड़क सुरक्षा, सुरक्षित दवा और तम्बाकू मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता शिविर, रैलियां और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनता को सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है और इस कार्य में जनता की सक्रिय भागीदारी सराहनीय है।
2025-05-16














