उत्तराखंड में बादल फटा: चार लोगों की मौत, कई लापता

Listen to this article

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया। गंगोत्री धाम और मुखवा के पास स्थित धराली गांव में बादल फटने के बाद एक नाला उफान पर आ गया, जिससे कई घर बह गए। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
सरकार और राहत एजेंसियों की तत्परता
हादसे की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की और हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने NDRF और अन्य राहत एजेंसियों को तुरंत काम करने के निर्देश दिए हैं।
* ITBP की 3 टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है।
* NDRF की 4 टीमें भी बचाव कार्य के लिए रवाना हो गई हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपना दौरा रद्द कर देहरादून लौट गए हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित कर रही हैं।
हेल्पलाइन नंबर जारी
उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने आपदा में फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:
* 01374-222126
* 01374-222722
* 9456556431