हरिद्वार के ज्वालापुर में स्थित सराय बाईपास रोड पर, हरिलोक फेस – 2 के सामने, रविवार को ‘ओमकार लाइफलाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उनके अलावा, कई नेता, मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और चिकित्सा जगत के गणमान्य व्यक्ति भी इस समारोह में शामिल हुए। सभी ने अस्पताल के निदेशक डॉ. मोहित चौहान के प्रयासों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन के दौरान, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इस आधुनिक अस्पताल के खुलने से स्थानीय निवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि अब लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने ही शहर में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
अस्पताल के निदेशक डॉ. मोहित चौहान ने बताया कि यह अस्पताल विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा, जिनमें दंत चिकित्सा, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी रोग, नवजात शिशु देखभाल और जनरल सर्जरी शामिल हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अस्पताल में मरीजों के लिए 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
इस समारोह में कई अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, भाजपा के दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, सासंद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजय पालीवाल, पूर्व चैयरमेन प्रदीप चौधरी, ओपी चौहान, राव आफाक, राजीव चौधरी, राजबीर चौहान, मनोज सैनी, अमन गर्ग, वरूण वालियान, मकबूल कुरैशी, अरविंद शर्मा, हरेंद्र गर्ग, डॉ. मालशे, डॉ. सुनील बत्रा, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महासचिव दीपक मिश्रा, डॉ. रजनीकांत शुक्ला, कौशल सिखौला, दीपक नौटियाल, हिमांशु द्विवेदी, डॉ. विशाल गर्ग, और विकास तिवारी शामिल थे। सभी ने मिलकर डॉ. मोहित चौहान को अस्पताल के सफल संचालन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।












