पार्षद पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Listen to this article


अपनी मार से नहीं अपने विद्यार्थियों को मारने  से आहत हूँ- स्वामी ओमानंद

पूर्व पार्षद पर संत ओमानंद महाराज ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है,  उन्होंने रोते हुए यह भी कहा कि मुझे अपनी मार का नहीं अपने विद्यार्थियों को मारने से आहत हूं। पीड़ित ने अपने साथियों के साथ नगर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट के अनुसार, रामलीला भवन के पास  लखन चौहान लोगों को गाली दे रहे थे। जब संत ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो चौहान ने उन पर हाथ उठा दिया और अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आरोप है कि बाद में, जब मामला शांत हो गया, तो चौहान के बेटे और दामाद ने पीड़ित और उसके दोस्तों को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को दी है। पीड़ित ने अपनी और अपने साथियों की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।