अस्पताल का एंबुलेंस प्रकरण: रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में केवल सत्यम एंबुलेंस पर प्रतिबंध, अन्य पर नहीं

Listen to this article

अस्पताल ने आरोपों का खंडन किया

हरिद्वार – रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे उन आरोपों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया है कि अस्पताल परिसर में बाहरी एंबुलेंस के प्रवेश पर रोक है। मिशन ने स्पष्ट किया है कि केवल सत्यम द्वारा संचालित भगवती एंबुलेंस पर ही प्रतिबंध लगाया गया है।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह प्रतिबंध 2022 में हुई एक घटना के बाद लगाया गया था। उस समय, अस्पताल के डॉक्टरों ने सत्यम को कमीशन के लालच में मरीजों को उन अस्पतालों में ले जाने से रोका था, जो उनके लिए तय नहीं थे। इस बात को लेकर सत्यम और डॉक्टरों के बीच झड़प भी हुई थी, जिसके बाद कनखल पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज कराई गई थी। यह मामला अभी भी लंबित है। 

हाल की घटना में अस्पताल प्रबंधन भी विषम- दुखद परिस्थितियों में धैर्य और सकारात्मक रुख अपनाकर अनावश्यक विवाद से बच सकता था। उधर अस्पताल ने जोर देकर कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य मरीजों को गलत और अनुचित सुविधाओं में जाने से बचाना है। इसलिए, यह प्रतिबंध सिर्फ सत्यम की एंबुलेंस पर है, किसी और पर नहीं। इन सबके बावजूद जिलाधिकारी हरिद्वार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं संज्ञान लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं।