अवैध संबंध के शक में की गई थी ललित की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

Listen to this article

हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा और कपड़े भी बरामद किए हैं।

​जानकारी के अनुसार, रावली महदूद गांव निवासी सुखबीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनके किराएदार धर्मेंद्र ने दूसरे किराएदार ललित की हत्या कर दी है। सुखबीर सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र को शक था कि ललित के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी शक के चलते उसने रात में सोते हुए ललित के सिर पर हथौड़े से वार किया और फिर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

​मकान मालिक की तहरीर पर सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपित धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा और कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।