एनयूजे (आई)हरिद्वार शाखा के नए अध्यक्ष नरेश गुप्ता और महासचिव संदीप रावत

Listen to this article

हरिद्वार: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया  एनयूजे (आई) की हरिद्वार शाखा के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को किया गया। इस चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार नरेश गुप्ता को सर्वसम्मति से शाखा का नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि संदीप रावत को महासचिव का पदभार सौंपा गया।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव का स्वागत उनके साथी पत्रकारों और सदस्यों ने फूलों की माला पहनाकर किया। इस मौके पर एनयूजे आई के अध्यक्ष आदेश त्यागी और वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पांडेय के साथ-साथ प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान, अध्यक्ष आदेश त्यागी ने अपने कार्यकाल में किए गए कामों का विवरण दिया। इसके बाद, वरिष्ठ पत्रकार और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय ने नरेश गुप्ता को अध्यक्ष और संदीप रावत को महासचिव बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया।

घोषणा के बाद, सभी वरिष्ठों, पदाधिकारियों और सदस्यों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि वे पत्रकारिता के हितों के लिए काम करते रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष  गुलशन नैय्यर ,रामचंद्र कनौजिया, दीपक नौटियाल, रजनीकांत शुक्ला, राजेश शर्मा ,राजेंद्र नाथ , शिवा अग्रवाल (एन यू जे) महामंत्री ,संजीव शर्मा ,प्रेस क्लब के महामंत्री दीपक मिश्रा, प्रदीप गर्ग, सुभाष कपिल, जयपाल सिंह, राहुल वर्मा, संजीव शर्मा ,बालकिशन शास्त्री, जोगिंदर मावी, जहांगीर मालिक, पुलकित शर्मा, रविंद्र पाल सिंह, प्रतिभा वर्मा, विद्याकुल  सहित कई अन्य पत्रकार मौजूद थे।