उत्तरी हरिद्वार मे जिला भाजपा हरिद्वार की नई कार्यकारिणी का भव्य स्वागत

Listen to this article

हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरिद्वार जिला इकाई की नवनियुक्त कार्यकारिणी के तीन पदाधिकारियों का उत्तरी हरिद्वार में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी द्वारा संगरूर भवन, खड़खड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में नवगठित कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर, महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, और मंत्री विनीत जौली का भव्य अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र तिवारी ने की। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता उज्जवल पंडित ने तीनों पदाधिकारियों की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा को उनके बेहतरीन चयन के लिए बधाई दी।

स्थानीय पार्षद अनिल वशिष्ठ और सूर्यकांत शर्मा ने अपने संबोधन में तीनों नेताओं को जमीन से जुड़ा हुआ बताया और विश्वास व्यक्त किया कि उनकी नियुक्ति से पार्टी और अधिक मजबूत होगी।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर ने स्वागत समारोह के लिए आयोजकों का धन्यवाद किया और जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा सहित हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन, 17 सितंबर, से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।

जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुँचाना कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। जिला मंत्री विनीत जौली ने भी उन्हें यह जिम्मेदारी देने के लिए हाईकमान का आभार व्यक्त किया।

दीपांशु विद्यार्थी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत और धन्यवाद किया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विशाल मूर्ति भट्ट, विकल राठी, ललित सचदेवा, पुष्पा संतोषी, राजीव भट्ट, उमेश तिवारी, प्रमोद पाल, मोनिका धीमान, देवेंद्र गिरी, शिवम ठाकुर, आशीष गिरी, गौरव गिरी, अभिषेक शर्मा, मुकुल जैन और बड़ी संख्या में अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।