हरिद्वार: बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने हरिद्वार साइबर,पुलिस के साथ मिलकर आज हरिद्वार के एक इंस्टिट्यूट परिसर में नॉकआउट डिजिटल फ्रॉड साइबर धोखाधड़ी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में डिजिटल उपयोगकर्ताओं को विभिन्न प्रकार के खतरों और वित्त को सुरक्षित रखने के सर्वाेत्तम तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। साइबर सुरक्षा पर अपनी बात रखते हुए सब इंस्पेक्टर,प्रकाश चन्द,साइबर सेल,उत्तराखंड पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल वर्तमान में बड़ी चुनौती बनती जा रही है।सुरक्षित रहने के लिए मजबूत पासवर्ड बनाया जाना चाहिए।समय समय पर फोन या सिस्टम को अपडेट करते रहना चाहिए। आजकल डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर साइबर अपराधी लोगो से बड़ी मात्रा में पैसे ऐंठ रहे है। पुलिस या किसी और के द्वारा कोई किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं कर सकता। इसीलिए साइबर फ्रॉड होने के स्थिति में तुरंत भारत सरकार के साइबर फ्रॉड हेल्प लाइन नम्बर 1930पर अपनी शिकायत दर्ज करायें।उन्होंने जन-जागरूकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा,साइबर धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता बढ़ाने वाली कोई भी पहल न केवल स्वागत योग्य है,बल्कि नागरिकों की सुरक्षा में मदद करने के लिए जरूरी भी है।बजाज फाइनेंस के नॉकआउट डिजिटल फ्रॉड जागरूकता अभियान के दौरान साइबर सुरक्षा पर लोगों को संबोधित करते हुए साइबर सेल के सब इंस्पेक्टर प्रकाश चंद ने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड का उपयोग करें टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करें,एंटीवायरस सॉफ्टवेयर अपडेट रखें। संदिग्ध लिंक्स या फाइलों पर क्लिक न करें,और किसी भी अनजान कॉल या संदेश पर व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा न करें।साइबर सेल के योगेश कैनथोला ने फ्रॉड से बचने के तरीके बताते हुए कहा कि यदि आप साइबर ठगी के शिकार होते हैं,तो तुरंत सरकार के राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर रिपोर्ट करें।बजाज फाइनेंस के प्रवक्ता ने कहा हमारे उपभोक्ताओं की वित्तीय सुरक्षा हमारे लिए सर्वाेपरि है।हम लगातार ऑनलाइन और ऑफलाइन सलाह जारी कर रहे हैं,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नागरिकों के साथ बातचीत के माध्यम से,सभी को साइबर सुरक्षित रहने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।इस अवसर पर सबइंस्पेक्टर ,प्रकाश चन्द,साइबर सेल,उत्तराखंड पुलिस ,पूर्व डीएसपी बृजभूषण जुयाल,उत्तराखंड पुलिस,एरिया मैनेजर,बजाज फाइनेंस,हरिओम शर्मा, जोनल हेड,नार्थ,(आरसीयू) संजीव कुमार,इंस्टिट्यूट हरिद्वार के शिक्षक,विद्यार्थियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
2025-09-19












