हरिद्वार। मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025’ को सफल बनाने के लिए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने ‘नशा मुक्त शहर-नशा मुक्त गांव’ अभियान के तहत डालुवाला मजबता और ज्वालापुर में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए।
डालुवाला मजबता: चौपाल में ग्रामीणों से नशे की रोकथाम पर चर्चा की गई और उन्हें चेताया गया कि नशे के कारोबारियों की मदद करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने और नशे से पीड़ित व्यक्तियों की काउंसलिंग में सहयोग करने हेतु आश्वासन दिया गया। इस दौरान लोगों को ‘जिंदगी को हां, नशे को ना’ के तहत शपथ दिलाई गई और साइबर सुरक्षा/यातायात सुरक्षा की भी जानकारी दी गई।

ज्वालापुर: कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने भी चौपाल का आयोजन कर मोहल्ला/ग्रामवासियों को अवैध मादक पदार्थ के सेवन के दुष्परिणामों, साइबर धोखाधड़ी (साइबर फ्रॉड) और ढोंगी बाबाओं से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी। नागरिकों को साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में तत्काल 1930 नंबर पर सूचना देने हेतु निर्देशित किया गया। लोगों ने व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु अपनी समस्याएँ और सुझाव प्रस्तुत किए, जिस पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।














