रुड़की में पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में सीएम धामी की सहभागिता: सनातन संस्कृति के पुनरुत्थान का आह्वान

Listen to this article

हरिद्वार, 21 नवंबर 2025:

​मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुड़की स्थित जीवनदीप आश्रम में आयोजित पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने इस अवसर पर स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी सभागार, श्री सिद्धबली हनुमान द्वार, और शहीद चौक का लोकार्पण एवं उद्घाटन किया।

​मुख्यमंत्री ने संत-महात्माओं का स्वागत करते हुए कहा कि संत समाज जीवन्त तीर्थ के समान होता है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज विश्वभर में सनातन संस्कृति का गौरव बढ़ा है। उन्होंने भव्य राम मंदिर, बद्रीनाथ-केदारनाथ पुनर्निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, और महाकाल लोक निर्माण जैसी पहलों को सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण में ऐतिहासिक कदम बताया।

प्रमुख घोषणा एवं कार्य:

  • शहीद चौक का नामकरण: मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मैन मार्ग से सुनहरा मार्ग चौराहे को शहीद चौक के नाम से जाना जाएगा।
  • उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का संकल्प:
  • राज्य सरकार यमुनातीर्थ स्थल का पुनरुद्धार, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर निर्माण, और दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज की स्थापना जैसे कार्य कर रही है।
  • संरक्षण और सुशासन के लिए कड़े कद
    • ​धर्मांतरण विरोधी और सख्त दंगारोधी कानून लागू किए गए।
    • लैंड जिहाद के तहत 9 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि मुक्त कराई गई।
    • ​प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की गई।
    • ​सख्त नकल विरोधी कानून से 26,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली।
    • 250 से अधिक अवैध मदरसे सील किए गए तथा 1 जुलाई 2026 से गैर-मानक मदरसे बंद करने का निर्णय लिया गया।

​इस पाँच दिवसीय महोत्सव में शतचंडी महायज्ञ, श्री भक्तमाल कथा, 1100 बालिकाओं का पूजन, पाठ्य सामग्री वितरण, और 06 कन्याओं के सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

​कार्यक्रम में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि जी महाराज सहित अनेक संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।