
हरिद्वार, 23 नवंबर 2025
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में धर्मनगरी हरिद्वार को ‘स्वच्छ एवं क्लीन’ मॉडल जनपद बनाने के लक्ष्य के साथ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की निगरानी में आज पाँचवें दिन भी जनपदव्यापी सफाई अभियान जारी रहा।
जिलाधिकारी ने हाल ही में अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी को स्वयं धरातल पर उतरकर सफाई व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए थे। इसी के अनुपालन में, शहरी क्षेत्रों से लेकर गाँव-कस्बों और राष्ट्रीय राजमार्ग तक साफ-सफाई का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
विभिन्न अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों का विवरण:
- बीडीओ भगवानपुर (आलोक गार्गेय): शिव विहार कॉलोनी और क्वांटम विश्वविद्यालय क्षेत्र में सफाई।
- अधिशासी अभियंता लोनिवि (दीपक कुमार वर्मा): धनौरी और तेलीवाला क्षेत्र में सड़क एवं नालियों की सफाई।
- खंड विकास अधिकारी खानपुर: पहलादपुर क्षेत्र में सड़क किनारे की सफाई।
- खंड विकास अधिकारी लक्सर (परवीन भट्ट): रायसी रोड और लक्सर रोड क्षेत्र में सफाई।
- बीडीओ बहादराबाद (मानस मित्तल): ग्राम पंचायत मिसरपुर, लक्सर हाईवे पर सफाई तथा उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के बाहर सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाना।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का यह अभियान अब धरातल पर दिखाई दे रहा है, जिसके तहत संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्य की निगरानी कर रहे हैं।














