प्रेस क्लब सभागार: भारत रत्न महामना मालवीय जी की जयंती

Listen to this article

हरिद्वार के प्रेस क्लब सभागार में महामना सेवा संस्थान के तत्वावधान में भारत रत्न मदन मोहन मालवीय की 164वीं जयंती गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने मालवीय जी के हरिद्वार से जुड़े विशेष योगदान और उनकी कर्मभूमि के रूप में नगर के महत्व को रेखांकित किया।

​कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को ‘महामना सम्मान’ से नवाजा गया। सम्मानित होने वालों में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, लेखिका डॉ. राधिका नागरथ और राष्ट्रीय कोच आरती सैनी शामिल रहे। सभी को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. पदम प्रकाश सुवेदी और मुख्य संयोजक रमेश चंद्र शर्मा की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र चौहान ने किया।