देहरादून। अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन (ASPA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिग्गज पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल का शनिवार दोपहर 3 बजे निधन हो गया। मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण उन्होंने कानपुर में अंतिम सांस ली। वह एक प्रखर पत्रकार होने के साथ-साथ प्रसिद्ध फौजदारी अधिवक्ता भी थे।
उनके निधन पर उत्तराखंड के पत्रकार जगत में शोक की लहर है। अमित शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, ASPA उत्तराखंड) सहित प्रदेश के विभिन्न पत्रकार संगठनों—देवभूमि पत्रकार एसोसिएशन, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (NUJ) और श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
- व्यक्तित्व: युवा पत्रकारों के मार्गदर्शक और संगठन विस्तार के प्रणेता।
- श्रद्धांजलि: उत्तराखंड यूनिट ने इसे पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति बताया।
- शोक व्यक्त करने वाले: राजकमल गोयल, सुनील दत्त पांडेय, धर्मेंद्र चौधरी, रामचंद्र कन्नौजिया, गुलशन नैय्यर सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।













