डीएम मयूर दीक्षित का कड़ा रुख: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी

Listen to this article

हरिद्वार, 13 मार्च 2026:

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर औपचारिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्य निर्देश और निर्णय:

  • सीधा संवाद: जिन विभागों में 10 से अधिक शिकायतें लंबित हैं, उनके अधिकारी शिकायतकर्ताओं से सीधे बात कर समस्या सुलझाएं।
  • समय सीमा: जिलाधिकारी ने 15 दिन से अधिक पुरानी शिकायतों को हर हाल में निस्तारण करने और 3 दिन के भीतर लंबित मामलों को अपडेट करने के निर्देश दिए।
  • विभागों पर नजर: पुलिस, नगर निगम, यूपीसीएल, राजस्व और जल संस्थान जैसे विभागों को विशेष तत्परता दिखाने को कहा गया है।
  • जवाबदेही: लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। पोर्टल की प्रतिदिन मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी:

​बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमारअनिल कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।