विकास और व्यवस्था: हरिद्वार में सड़कों का पुनर्निर्माण, चारधाम पंजीकरण में उछाल और आगामी कुंभ मेले की रणनीति पर मंथन।

Listen to this article

हरिद्वार में रंगीन मछली पालन को बढ़ावा: जिलाधिकारी ने ‘चंद्रभागी मत्स्य क्लस्टर’ का किया निरीक्षण, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में रंगीन मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत भगतनपुर आबिदपुर में ‘चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र’ का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत हरिद्वार और उधमसिंहनगर में ही यह विशेष मत्स्य क्लस्टर संचालित हैं। इस क्लस्टर में गोल्डन फिश और ब्लैक शार्क जैसी प्रजातियों का पालन कर रहे 8 किसानों (4 महिला, 4 पुरुष) की जिलाधिकारी ने सराहना की और जिला योजना के माध्यम से उन्हें आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया।

यात्रा पंजीकरण: चारधाम यात्रा का उत्साह: ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर एक ही दिन में 12 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 13 मई को हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर कुल 12,326 श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें केदारनाथ के लिए सर्वाधिक 3,684 और बद्रीनाथ के लिए 3,389 यात्रियों ने पंजीकरण कराया, जबकि यमनोत्री और गंगोत्री के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंजीकृत हुए। ऋषिकुल केंद्र से अब तक कुल 1,30,793 यात्री अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

कुंभ 2027: कुंभ मेला 2027 की तैयारियों पर मेलाधिकारी सख्त; निर्माण कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी और सौंदर्यीकरण के निर्देश

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सड़कों, पुलों और घाटों के सुधार के साथ-साथ रेलवे व बस स्टेशनों के सौंदर्यीकरण पर चर्चा हुई। मेलाधिकारी ने एचआरडीए को निर्देश दिए कि सभी स्टेशनों के बाहरी स्वरूप (फसाड) में एकरूपता लाने के लिए विशेष मॉडल डिजाइन तैयार किया जाए।

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य

  हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर कदिए गए थे।       
 परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 12 मई को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 के अंतर्गत गली नंबर 3 सीसी रोड 33.45 मीटर, इंद्रा कॉलोनी टाइल्स रोड 12 मीटर,गली नंबर 6 सीसी रोड 43.2 मीटर, इंटर कॉलेज रोड सीसी रोड 72.8 मीटर, कुल 161.45 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा पैकेज 02 के अंतर्गत मोहन इनक्लेव सीसी रोड 52 मीटर, अशोक विहार सीसी रोड 12 मीटर,रत्न वाटिका सीसी रोड 50 मीटर,त्रिलोक नगर (पेवर ब्लॉक) 26 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 140 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।