महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती का 53वां अवतरण दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Listen to this article

हरिद्वार। कनखल स्थित श्रीरामेश्वरानंद आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज का 53वां अवतरण दिवस संतों और भक्तों की उपस्थिति में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने आश्रम पहुँचकर स्वामी जी को शुभकामनाएँ दीं।

​डॉ. निशंक ने स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती को एक प्रकांड विद्वान संत बताते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के आध्यात्मिक उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि संतों के सानिध्य से ही भक्तों का कल्याण संभव है। स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और जनसेवा ही उनके जीवन का मुख्य लक्ष्य है।

​कार्यक्रम में राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, मेयर किरण जैसल और पालिका चेयरमैन राजीव शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने स्वामी जी का स्वागत किया। महंत देवानंद सरस्वती ने स्वामी जी के सेवा कार्यों की सराहना की। आयोजन में अनिल पुरी, डॉ. विशाल गर्ग और मनोज गौतम सहित अनेक श्रद्धालुओं ने शिरकत की।