भारतीय जनता पार्टी की हरिद्वार जिला इकाई ने मासिक बैठक का आयोजन किया, जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा और जिला सह प्रभारी दीपक धमीजा ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा की गई मितव्ययता और ऊर्जा बचत की अपील को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने सरकार की जनहितकारी योजनाओं और युवाओं को दिए गए रोजगार के मुद्दों को जनता के बीच ले जाने पर जोर दिया।
बैठक में पूर्व विधायक संजय गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर,सीमा चौहान,आशु चौधरी,संदीप अग्रवाल,निपेंद्र सिंह, प्रीति गुप्ता,जसबीर बसेड़ा,तेलुराम प्रधान,एजाज हसन,रितु ठाकुर,भूप सिंह,अमरीश सैनी,मनोज गौतम,मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान,नकली राम सैनी,लक्ष्मण सिंह नागर,अरविंद कुशवाहा,रीता सैनी,प्रताप प्रधान ,विपिन शर्मा,प्रशांत शर्मा,तुसंक भट्ट,गौरव वर्मा,भूपेंद्र सिंह सतीश कुमार विवेक चौहान,संदीप शर्मा,राजेश गुप्ता,पृथ्वी सिंह राणा,पारुल चौहान,संदीप कुमार,अभिनंदन गुप्ता,वरुण वशिष्ठ,सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













