हिंदी पत्रकारिता दिवस, हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी वर्ष के पांचवें कार्यक्रम पर प्रेस क्लब हरिद्वार में संगोष्ठी आज

Listen to this article



हरिद्वार। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी द्वारा सभी पत्रकारों, साहित्यकारों एवं मीडिया कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। प्रेस क्लब हरिद्वार ने हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की, जिसके अंतर्गत चार प्रमुख कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इन आयोजनों के माध्यम से पत्रकारों को वरिष्ठ पत्रकारों, साहित्यकारों, धार्मिक गुरुओं एवं राजनेताओं का सान्निध्य प्राप्त हुआ।
प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि हिंदी पत्रकारिता ने अपने गौरवशाली 200 वर्षों का सफर पूर्ण कर लिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए आज अपराह्न 3:30 बजे प्रेस क्लब हरिद्वार में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी पत्रकार साथियों एवं गणमान्य नागरिकों से सहभागिता कर संगोष्ठी को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्री सुनील दत्त पांडेय तथा संयोजक श्री आदेश त्यागी एवं श्री दीपक नौटियाल ने बताया कि संगोष्ठी में शामिल होने वाले पत्रकार साथियों के लिए मिल्टन कंपनी के आकर्षक उपहार की भी व्यवस्था की गई है।