ताजा खबर: हरिद्वार कुंभ मेला २०२७ की तैयारियां

Listen to this article

कुभ मेला २०२७ की तैयारियों को लेकर परामर्शदात्री समिति की बैठक सपन

हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में कुभ मेला २०२७ की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

विवरण: बैठक में हरिद्वार, ऋषिकेश के सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक सगठनों के प्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। मेलाधिकारी ने बताया कि मेले को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए बुनियादी ढाचे का विकास (सडकों का चौडीकरण, घाटों का विकास, पेयजल, स्वच्छता आदि) युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। भीड नियंत्रण के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग और आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाएगा।

  • “हरित हरिद्वार” अभियान: पर्यावरण संरक्षण के लिए मेला प्रशासन ५ जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ इस अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत करेगा।