उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने सोमवार को सप्तऋषि क्षेत्र में हुए डंपर-बस हादसे के दुर्घटना स्थल का दौरा किया।
- विवरण: इस सडक हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे। डंपर बस को टक्कर मारने के बाद पास के एक पंजाबी ढाबे में जा घुसा था। नेताओं ने अधिकारियों के साथ राहत व यातायात व्यवस्था की समीक्षा की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ करने के निर्देश दिए।












