हरिद्वार: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के अंतर्गत हरिद्वार ग्रामीण एवं ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्रों के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), बूथ लेवल सुपरवाइजरों तथा राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों का प्रशिक्षण बीएचईएल कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया गया।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरी जिम्मेदारी और सावधानी से संपन्न करने पर जोर दिया।प्रशिक्षण के दौरान नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन तथा त्रुटि सुधार की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य संदर्भदाता डॉ. संतोष कुमार चमोला ने निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में बीएलओ और सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
2026-06-02












