हरिद्वार। मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर ने मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश के कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने मंत्री ठाकुर को आगामी हरिद्वार कुंभ मेले का निमंत्रण दिया और उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर सावित्री ठाकुर ने कहा कि मां मनसा देवी और गंगा मैया के आशीर्वाद से भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। इस दौरान श्रीमहंत रामरतन गिरी, महंत दर्शन भारती और अनिल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
2026-06-14













