नगर निगम हरिद्वार का कीर्तिमान: भोर होने से पहले साफ किए घाट

Listen to this article

सोमवत अमावस्या के ऐतिहासिक स्नान के बाद घाटों पर जमा हुए कचरे को साफ करने के लिए नगर निगम ने युद्धस्तर पर अभियान चलाया।

सफाई का रिकॉर्ड: पूरी रात चले इस अभियान में सुभाष घाट, विष्णु घाट और मालवीय घाट जैसे प्रमुख स्थलों से तड़के 4:00 बजे तक 90 ट्रैक्टर कूड़ा हटाकर निस्तारण किया गया। नगर आयुक्त आईएएस नंदन कुमार ने रात 2:00 बजे स्वयं मौके पर जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।