प्रेस क्लब हरिद्वार कार्यकारिणी का अहम निर्णय: सदस्यों को जल्द मिलेंगे 3 वर्ष के नए आईडी कार्ड, अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई

Listen to this article

अनुशासन समिति की संस्तुति पर नरेश गुप्ता निष्कासित, संदीप रावत को मिली कार्यकारिणी में जगह

प्रेस क्लब हरिद्वार की कार्यकारिणी बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सबसे पहले प्रेस क्लब के सदस्यों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया गया, जिसके तहत सभी साथियों के लिए तीन वर्ष की अवधि वाले नए परिचय पत्र (आईडी कार्ड) बनाने के बजट को मंजूरी दे दी गई है। कार्यकारिणी का प्रयास है कि जल्द से जल्द सभी सदस्यों को बेहतरीन और उच्च गुणवत्ता वाले परिचय पत्र उपलब्ध करा दिए जाएं।

​इसके साथ ही, बैठक में अनुशासन और प्रशासनिक मामलों पर भी चर्चा की गई। प्रेस क्लब के सदस्य श्री नरेश गुप्ता द्वारा पूर्व में दिए गए इस्तीफे को कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा, श्री नरेश गुप्ता के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों के मामले में अनुशासन समिति की सिफारिशों पर विचार करते हुए, कार्यकारिणी ने कड़ा रुख अपनाया है। अनुशासन समिति की संस्तुति के आधार पर श्री गुप्ता को अगले दो सत्रों के लिए प्रेस क्लब की सदस्यता से वंचित करने का निर्णय लिया गया है।

​श्री नरेश गुप्ता के इस्तीफे के बाद कार्यकारिणी में एक पद रिक्त हो गया था, जिसे भरने के लिए भी तुरंत कदम उठाया गया। खाली हुए इस स्थान पर प्रेस क्लब के सम्मानित सदस्य श्री संदीप रावत जी को कार्यकारिणी का नया नामित सदस्य नियुक्त किया गया है, जो अब कार्यकारिणी में अपनी सेवाएं देंगे।