हरिद्वार: देश भर की महिलाओं के उत्थान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेरणादायी नेता रितु इंसां (रितु मैम) ने 1 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक चलने वाली एक विशेष कांवड़ यात्रा की शुरुआत की है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक भारतीय महिला को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना और उनकी आंतरिक शक्ति का अहसास कराना है।
सस्था के संस्थापक ताजेंद्र सिंह ने बतायायह यात्रा हरिद्वार की ऐतिहासिक ‘हर की पौड़ी’ से शुरू होकर रुड़की, मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत, गोहाना, रोहतक, भिवानी और महम से गुजरते हुए अपने अंतिम गंतव्य ‘भैणी सुरजन’ (रितु मैम का पैतृक गाँव) तक पहुंचेगी।
आयोजन टीम और इवेंट्स एंड बियॉन्ड के संस्थापक तजिंदर सिंह ने जनता, मीडिया और सामाजिक नेताओं से इस अभियान में शामिल होकर रितु मैम और उनकी टीम का मनोबल बढ़ाने की अपील की है। टीम का मानना है कि एक महिला के सशक्त होने से ही समाज और राष्ट्र मजबूत होता है।













