मिसाल: बारिश से राग छेड़ने वाले टाटा ‘ताजमहल’ के होर्डिंग को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान

Listen to this article

विजयवाड़ा: टाटा चाय के प्रसिद्ध ब्रांड “ताजमहल” ने विजयवाड़ा में एक अनोखा और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) होर्डिंग स्थापित किया है। इस होर्डिंग पर बड़े-बड़े चम्मच लगाए गए हैं, जिनमें बारिश का पानी जमा होने पर उनके वजन से चम्मच मुड़कर सर्किट बोर्ड से टकराते हैं और “मेघ मल्हार” राग की मधुर धुन बजने लगती है। इस अद्भुत और रचनात्मक प्रयास के लिए “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” ने कंपनी को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है तथा इसे दुनिया का सबसे बेहतरीन और सुंदर इको-फ्रेंडली होर्डिंग घोषित किया है, जो देश के लिए गर्व का विषय है।