मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर शिवालिक नगर में हवन-पूजन और वृक्षारोपण

Listen to this article

शिवालिक नगर (प्रभात सहारा): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शिवालिक नगर स्थित सेक्टर-4 के शिव मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने हवन-पूजन कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की। साथ ही प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ उनके नेतृत्व की मंगलकामना की गई।

​हवन-पूजन के उपरांत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास और जनकल्याण के नए आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि एक हरे-भरे और स्वच्छ उत्तराखंड के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पौधे लगाने चाहिए।

​कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, अजय मलिक, देव विख्यात भाटी, अवधेश राय, लज्जाराम शर्मा, प्रीति गुप्ता, रितु ठाकुर, रेनू शर्मा समेत भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।