उत्तरी हरिद्वार में गंगा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण: ‘व्यापारियों की एकजुटता से ही शहर की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति’ – मदन कौशिक हरिद्वार, संवाददाता।

Listen to this article

हरिद्वार उत्तरी हरिद्वार श्री गंगा व्यापार मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर व्यापारियों के हितों के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। समारोह में पहुंचे अतिथियों का व्यापारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि शहर की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता से संगठन मजबूत होता है और उनकी आवाज प्रभावी ढंग से उठती है।

दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि ,जिला उपाध्यक्ष तरुण नैयर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष विकुल राठी और महामंत्री पूर्ण पांडेय ने कहा कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगी। बाजारों में बेहतर व्यवस्था और आपसी समन्वय के लिए संगठन लगातार काम करेगा।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष राकेश जमदग्नि, राजेश पुरी, बोबी, गणेश थपालियाल, वीरेंद्र गोस्वामी, सौरभ गुप्ता, महामंत्री पूर्ण पांडेय, संगठन मंत्री विकास गुप्ता, प्रचार मंत्री ममता पुरी और कोषाध्यक्ष देव माहेश्वरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।