देहरादून: उत्तराखंड पुलिस महकमे ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और खाली पड़े पदों को भरने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों की नई नियुक्तियां की हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा सोमवार को जारी आदेश के तहत कुल 14 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें एक IPS अधिकारी (ASP), तीन पदोन्नत पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और प्रशिक्षण पूरा कर चुके 10 नए DSP शामिल हैं।
किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी?
- ASP स्तर: वर्ष 2023 बैच के IPS अधिकारी देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर हरिद्वार भेजा गया है।
- पदोन्नत DSP:
- राजेश साह – बागेश्वर
- प्रदीप पंत – 40वीं वाहिनी PAC, हरिद्वार
- नदीम अतहर – IRB-द्वितीय, देहरादून
10 युवा DSP की पहली फील्ड तैनाती
ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सीधी भर्ती के 10 युवा अधिकारियों को विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है ताकि उन्हें फील्ड का सीधा अनुभव मिल सके:
- हरिद्वार: दक्ष शोखंद
- देहरादून: आदित्य तिवारी
- नैनीताल: लव शर्मा, समीरण भट्ट, विनय सिंह
- पौड़ी गढ़वाल: दिव्येश उपाध्याय
- ऊधमसिंहनगर: अंकित थपलियाल
- टिहरी गढ़वाल: तनुजा बिष्ट
- पिथौरागढ़: दीप्ति कैड़ा
- रुद्रप्रयाग: अवनी तिवारी
जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पुलिसिंग
पुलिस मुख्यालय के अनुसार, इतनी बड़ी संख्या में युवा और नए अधिकारियों की फील्ड पोस्टिंग से जिलों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।












