हरिद्वार में विशेष विवेचना शाखा का गठन: 15 पुलिस अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदा

Listen to this article

हरिद्वार: जनपद में लंबित और महत्वपूर्ण मामलों की जांच को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी बनाने के लिए विशेष विवेचना शाखा का गठन किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) उत्तराखंड के निर्देशों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के मार्गदर्शन में यह शाखा काम करेगी।

​इस शाखा में कुल 15 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है, जिसकी कमान निरीक्षक (नागरिक पुलिस) योगेन्द्र गुसाईं को सौंपी गई है। टीम में उनके अलावा 9 उपनिरीक्षक (प्रदीप राठौर, वाजिन्द्र नेगी, राहुल थापा, ध्वजवीर सिंह, नवल गुप्ता, प्रदीप कुमार, पूनम प्रजापति, रविन्द्र सिंह, महीपाल सैनी) और 5 अपर उपनिरीक्षक (मुकेश धीमान, अखिलेश कुमार, संदीप वर्मा, तरुण कुमार, कान्ता प्रसाद) शामिल हैं।

​यह शाखा मुकदमों की जांच में आने वाली तकनीकी व कानूनी कमियों को दूर करने के साथ-साथ विवेचनाओं की नियमित समीक्षा करेगी और संबंधित जांच अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेगी।