भाजपा ने उत्तराखंड में बदला संगठनात्मक नेतृत्व: राम माधव बने प्रदेश प्रभारी, बांसुरी स्वराज को मिली सह प्रभारी की जिम्मेदारी

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को रफ्तार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता राम माधव को उत्तराखंड का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पहले इस पद की जिम्मेदारी दुष्यंत गौतम संभाल रहे थे।

​इसी क्रम में पार्टी ने संगठन में नई ऊर्जा फूंकने के उद्देश्य से बांसुरी स्वराज को उत्तराखंड का नया प्रदेश सह प्रभारी बनाया है।

​राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, चुनाव से ठीक पहले किए गए इस बड़े बदलाव को भाजपा की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। राम माधव, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर रणनीतिक और संगठनात्मक कार्यों का व्यापक अनुभव है, अब उत्तराखंड में पार्टी को नई दिशा देंगे। वहीं बांसुरी स्वराज की नियुक्ति से चुनावी तैयारियों और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के समन्वय को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।