हरिद्वार। जनपद के भगवानपुर थाना पुलिस ने सिकंदरपुर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप पर हुई लूट का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूट के 3,000 रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और एक 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया है।
यह घटना 24 सितंबर की रात की है, जब दोनों आरोपी पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। उन्होंने 40 रुपये का पेट्रोल भरवाकर कर्मचारी को 200 रुपये का नोट दिया। जैसे ही कर्मचारी ने 160 रुपये वापस लौटाए, बदमाशों ने उसके हाथ में रखे 9,500 रुपये झपट लिए। जब कर्मचारी ने उनका पीछा किया, तो आरोपियों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश तेज कर दी। 26 सितंबर की देर रात सिकंदरपुर-सिरचंदी मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान वंश उर्फ कृष













