सपा कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को 119वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Listen to this article

​हरिद्वार। ललतारौ पुल स्थित समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

​कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सपा नेता डॉ. राजेंद्र पाराशर ने कहा कि शहीद भगत सिंह महान देशभक्त और समाजवाद के प्रतीक थे। उनका बलिदान आज भी युवाओं को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और समाज में समानता स्थापित करने की प्रेरणा देता है। उत्तराखंड के सहप्रभारी महंत शुभम गिरी ने भगत सिंह के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर रविंद्र चौधरी, दीक्षांत शर्मा, पंडित संजय गोद, बाबा भाई नरपाल चौधरी, अजय अग्रवाल, मंगल और रविंद्र ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।