हरिद्वार: जनपद में पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह भूल्लर ने चार उपनिरीक्षकों (SI) और एक अपर उपनिरीक्षक (ASI) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
नई तैनातियों की सूची:
- संजय पूनिया (SI): वरिष्ठ उपनिरीक्षक (खानपुर) ➔ प्रभारी, CIU रुड़की
- सुरेश कुमार (SI): लक्सर कोतवाली ➔ वरिष्ठ उपनिरीक्षक, खानपुर
- मुनव्वर हुसैन (SI): चौकी प्रभारी (अमानतगढ़) ➔ कोतवाली रुड़की
- सुनील रमोला (SI): थाना बुग्गावाला ➔ चौकी प्रभारी, अमानतगढ़
- रविन्द्र गौड़ (ASI): श्यामपुर कोतवाली ➔ चौकी प्रभारी, चिड़ियापुर















