घबराएं नहीं सब सुरक्षित है:आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर हरिद्वार में आज हो रही है 11 स्थानों में मॉक एक्सरसाइज,एक साथ परखी ज जा रही आपदा प्रबंधन की तैयारियां

Listen to this article

बाढ़, भगदड़, अग्निकांड, भूकंप और सड़क दुर्घटना जैसी आपातकालीन परिस्थितियों का किया जा रहा अभ्यास, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में संचालित हो रही है मॉक एक्सरसाइज

हरिद्वार, 28 नवंबर 2026। जनपद में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की क्षमता का परीक्षण करने के उद्देश्य से आज 28 नवंबर को राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की रही है । उत्तराखंड शासन के निर्देशो के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर यह अभ्यास जनपद के 11 विभिन्न स्थानों पर एक साथ किया रहा इस दौरान बाढ़, भगदड़, अग्निकांड, भूकंप एवं सड़क दुर्घटना जैसी आपदाओं की काल्पनिक परिस्थितियां तैयार कर प्रशासन एवं संबंधित विभागों की तत्परता, संसाधनों की उपलब्धता तथा राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावशीलता परखी जा रही है।

जिला आपदा परिचालन केन्द्र हरिद्वार से 9. 35 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जनपद हरिद्वार के कई क्षेत्रों में भूकंप आने की सूचना प्राप्त हुई है। प्राप्त सूचना के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज BHEL, हरिद्वार में भूकंप की घटना होने के कारण स्कूल की छत गिरने से कुछ बच्चों के दबे होने की सूचना प्राप्त हुई है । सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आपदा प्रबंधन टीम राहत एवं बचाव के लिए घटना स्थल के लिए रवाना कर दी गई है।