महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

Listen to this article

प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में होंगे बड़े महिला सम्मेलन-आशा नौटियाल

हरिद्वार। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल के नगर आगमन पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़ और प्रदेश मंत्री रीता चमोली के नेतृत्व में फूलमाला पहनाकर,पुष्पगुच्छ भेंटकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बड़े महिला सम्मेलन आयोजित करेगी। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा। आने वाले निकाय व लोकसभा चुनाव में मातृशक्ति को कड़ी मेहनत करनी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार काम कर रही हैं। हम सबका यह कर्तव्य है कि महिलाओं से जुड़ी हुई योजनाओं को घर-घर पहुंचाना लक्ष्य बनाना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए केंद्र से जो भी कार्यक्रम आएंगे उन्हंे सफल बनाने व पार्टी का मूल, भाव विचार को आगे बढ़ना में सभी कार्यकर्ता योगदान करें। सशक्त बूथ व सशक्त मंडल की दिशा में काम करने आह्वान करते हुए कहा कि हर बूथ पर पन्ना समितियों का गठन किया जाए। अभियान चलाकर महिला मोर्चा में नए लोगों को जोड़ा जाए। प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल ने प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण विधेयक में पारित किए जाने पर आभार जताया। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला व मंडल के गठन के साथ-साथ न्याय पंचायत व बूथ तक महिलाओं की टोलियां खड़ी की जाएगी। स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़,प्रदेश मंत्री रीता चमोली,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र राठौर,जिला मंत्री रजनी वर्मा,मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी,जिला मंत्री रेणु शर्मा,युवा मोर्चा पदाधिकारी अंकुश भाटिया,ईशान भाटिया,नीरू सैनी,उमा चौहान आदि शामिल रहे।