पुण्यतिथि: हर्षोल्लास के साथ मनाया ब्रह्मलीन जगदीश मुनि का 12वाँ निर्वाण दिवस समारोह

Listen to this article

जगदीश मुनि जी महाराज ने समाज को विकास का आइना दिखाया-निशंक

हरिद्वार। संत मंडल आश्रम भीमगोड़ा हरिद्वार में पूर्व विधायक तथा ब्रहमलीन महामंडलेश्वर पूज्य जगदीश मुनि जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि निर्वाण दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक विशाल संत समागम का भी आयोजन किया गया। संत समागत का संचालन महामंडलेश्वर रविदेव जी महाराज ने किया। इस अवसर पर ब्रहमलीन स्वामी जगदीश मुनि जी महाराज को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी संजय गिरी जी ने कहा ब्रह्मलीन संत जगदीश मुनि जी महाराज त्याग और ज्ञान का एक विशाल सूर्य थे तथा एक बहुत बड़े समाज मार्गदर्शक होने के साथ-साथ राम भक्तों में शुमार थे। उन्होंने विधायक रहते समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाया। इस अवसर पर बोलते हुए संत मंडल आश्रम के श्रीमहंत परम अध्यक्ष राममुनि जी महाराज ने कहा वंदनीय गुरुदेव पूज्य जगदीश मुनि जी महाराज इस समाज को दिशा प्रदान करने वाले समाज कल्याण की भावना रखने वाले एक महान संत थे। रानीपुर विधायक आदेश चैाहान ने कहा हम सब उनके निर्वाण दिवस के अवसर पर उन्हें अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके श्री चरणों में अपनी सादर वंदना करते हैं। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री तथा सांसद डाॅ0 रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा जगदीश मुनि जी महाराज ने समाज को विकास का आइना दिखाया वह अपने ज्ञान और समर्पण भाव के चलते एक आम आदमी से जुड़े हुए संत थे एक तपस्वी महान संत थे। उनके शौर्य की गाथा सदैव इतिहास के पन्नों में अमर रहेगी। इस अवसर पर नगर विधायक तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चैधरी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार गोयल, पूर्व विधायक संजय गुप्ता,पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन,पूर्व मेयर मनोज गर्ग, पूर्व अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी महंत कमलेशनंद महाराज, कमल भारती महाराज, महामंडलेश्वर ललिता नंद जी महाराज, श्रीमहंत मोहन गिरी,गंगानंद सरस्वती,दयाल गिरी, महंत रामचंद्र गिरी, महंत कैलाशानंद गिरी, विकास तिवारी जिला उपाध्यक्ष भाजपा, प्रदेश सदस्य भाजपा ओबीसी मोर्चा सन्दीप सिंहानिया प्रजापति,अनिरुद्ध भाटी पार्षद, पवनदीप कुमार, सतीश आर्य,रामजीलाल प्रजापति,मनोजानंद, कमल अग्रवाल,सत्यवान प्रबन्धक आश्रम,जयध्वज सैनी,राजेश शर्मा मण्डल अध्यक्ष, बलकेश राजोरिया,आदित्य गिरी,अनुज सिंह पार्षद,तरुण नैय्यर मंडल अध्यक्ष, बबीता योगाचार्य,पिंकी सिंहानिया,संगीता,मेनपाल सिंह टिकोला,सर्वेश प्रजापति,प्रदीप प्रजापति, सुनील प्रजापति, कृष्ण श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र आर्य, मांगेराम प्रजापति, सहित हजारों संत महंत महामंडलेश्वर विद्वतजन राजनेता एवं समाजसेवियों ने ब्रह्मलीन पूर्व विधायक महामंडलेश्वर श्री जगदीश मुनि जी महाराज को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।