पूर्वांचल उत्थान संस्था ने जताया आभार
हरिद्वार। पूर्वांचल उत्थान संस्था की वरिष्ठ सदस्या एवं भाजपा नेत्री रंजीता झा पत्नी संतोष झा, निवासी, शिवालिक नगर, हरिद्वार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने पर पूर्वांचल उत्थान संस्था ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका शर्मा सहित आलाकमान का आभार भी जताया है।
गौरतलब है कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल एवं जिला अध्यक्ष संदीपगोयल की सहमति के उपरांत भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा की ओर से रंजीता झा को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बनाने की घोषणा की गई है। इसकी जानकारी मिलते ही पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय, महासचिव बीएन राय सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष जताते हुए रंजीता झा को शुभकामनाएं दी एवं भाजपा हाईकमान का आभार जताया है। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी रंजीता झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगी। इस मौके पर पं तरूण कुमार शुक्ला ने कहा कि नमो-नमो मोर्चा की उपाध्यक्ष बहन रंजिता झा को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जनपद हरिद्वार की मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर समस्त पूर्वांचल समाज को गर्व की अनुभूति हो रही है। ऐसे में उन्होंने उनके घर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की व बुके भेंट कर शुभकामनाएं दी। रंजीता झा को बधाई देने वालों में वीके त्रिपाठी, रमेश पांडेय, संगम ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष जटा शंकर श्रीवास्तव, वरूण शुक्ला, राजकिशोर गुप्ता, अतुल राय, अरूण कुमार मिश्रा, बाबा आलोक गिरी, सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।