जिला कारागार मे सात दिवसीय मोमबती प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ’

Listen to this article
  1. नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल/जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में सिविल जज (सी.डि.)/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के द्वारा बहु-उद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र खादी और ग्रामोद्योग आयोग हल्द्वानी एवं सुनिधि विकास संस्था हल्द्वानी के सहयोग से जिला कारागार मे सात दिवसीय मोमबती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जा रहा है।इस कार्यक्रम का उद्देश्य जेलों में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कैदियों को कौशल सिखाना है ताकि रिहाई के बाद वे ईमानदारी से अपनी आजीविका कमा सकें।इस तरह के रचनात्मक कार्यों से कैदियों का तनाव कम होता है और उनका ध्यान सकारात्मक गतिविधियों में लगता है।जिसमे प्रथम दिवस पर जिला कारगार अधिक्षक सजीव हायंकी,सुनिधि विकास संस्था हल्द्वानी संस्थापक उमा भंडारी,ट्रेंनर हेमा डगवाल,बहु-उद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र खादी और ग्रामोद्योग आयोग हल्द्वानी एक्जिक्युटिव गोरव जौहरी,यशवंत कुमार आदि मौजूद रहे।